रोजाना खाने के बाद खा लें एक टुकड़ा गुड़, दूर हो जाएगी खून की कमी

नई दिल्ली : पुराने जमाने में लोेग मेहमानों का स्वागत गुड़ से करते थे, लेकिन आजकल बहुत कम लोग ही गुड़ खाते हैं। क्योंकि इसकी जगह लोग शक्कर से बनी हुई चीजें खाते हैं। मगर चीनी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती है।

गुड़

इसमें मौजूद शर्करा ब्लड में मिलकर डायबिटीज का कारण बनता है। वहीं गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

मोदी, अमित के बाद रक्षा सौदों को लेकर जेटली हुए कांग्रेस पर हमलावर !

आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार रोजाना खाना खाने के बाद गुड़ खाने से हीमोग्लेगिबिन की मात्रा बढ़ती है। इससे खून की कमी यानि एनीमिया दूर हो जाती है।

गुड़ में सोडियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये शरीर में एसिड की मात्रा और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता हैै।गुड़ खाने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इससे नलियों की ब्लॉकेज खुल जाती है। जिससे लिवर की दिक्कत दूर होती है।

गुड़ डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए इसे रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें। इससे अगले दिन पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा।अगर किसी के गले में खराश रहती है तो अदरक और काली मिर्च के साथ गुड़ चूसें। ऐसा करने से आराम मिलेगा।

गुड़ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पिघलाकर शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से ये त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।

गुड़ खाने से त्वचा की गंदगी भी दूर होती है। इससे एक्स्ट्रा आयल की समस्या खत्म होती है। नतीजतन मुंहसों और दानों की परेशानी खत्म होती है। अगर आपको थकान लग रही है और आप तुरंत एनर्जी चाहते हैं तो एक टुकड़ा गुड़ खा लें।

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग होने की परेशानी रहती है। उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में दिन में दो से तीन बार गुड़ खाने से मूड अच्छा रहता है।

दरअसल जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है। उन्हें रोजाना अदरक के साथ गुड़ खाना चाहिए। आप चाहे तो एक चम्मच सोंठ यानि अदरक पाउडर में गुड़ा का चूरा मिलाकर खा सकते हैं। इससे गठिया रोग में भी आराम मिलेगा।

 

 

LIVE TV