100 बार से ज्यादा रेप का शिकार हुई लड़की, कोर्ट ने कहा खोज के लाओ

रेप पीड़ितमुंबई। मुंबई हाई कोर्ट ने पुणे पुलिस को आदेश दिया है कि, जबर्दस्ती प्रॉस्टिट्यूशन में ढकेल दी गई दिल्ली की 24 वर्षीय मॉडल और 16 साल की नेपाली लड़की को जल्द से जल्द ढूंढ निकला जाए। युवितियों की वकील अनुजा कपूर ने बताया कि दोनों लड़कियों रेप पीड़ित है और पिछले 6 महीनों से गायब है। मामले में नेपाली लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके साथ 100 से भी अधिक बार अलग-अलग पुरुषों ने रेप किया।

मामला मार्च 2016 का है जब दिल्ली की एक मॉडल को जली हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने कहा था कि पहले युवती के साथ रेप किया गया फिर उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने बताया था कि, रोहित भंडारी नामक शख्स ने उसे ऐक्टिंग ऑफर के नाम पर प्रॉस्टिट्यूशन में ढकेल दिया था। जहां उसकी मुलाकात एक नेपाली लड़की से हुई जो ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर दो साल से शोषण का शिकार हो रही थी।

पीड़ितों की वकील अनुजा के मुताबिक, आरोपियों में पुलिसकर्मियों सहित प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की वजह से कई बार उनको जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद दोनों किसी तरह पुणे से भागकर दिल्ली पहुंची और वहां शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रोहित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

अनुजा ने कहा कि, पिछले 6 महीनों से उनका पीड़ितों से संपर्क नहीं हो सका है। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी थी।

जिसपर जस्टिस रणजीत मोरे और रेवती देरे की बेंच ने कहा, यह आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और हम पीड़ित को लेकर चिंतित हैं। उन्हें खोजने के गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

अंत में बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य की तरफ से महाधिवक्ता रोहित देव तथा कोर्ट की तरफ से सीनियर वकील मिहिर देसाई को नियुक्त किया है। अनुजा ने पीड़िताओं को जान का खतरा होने की भी आशंका जताई है।

LIVE TV