रिसर्च में हुआ खुलासा ! महिलाओं को आखिर ऑफिस के एसी से क्यों लगती हैं ठण्ड…

गर्मियों के मौसम में अक्सर ऑफिस में देखा गया है की एसी बहुत कम तापमान मने चल रही होती हैं. लेकिन ऑफिस में वहीं कई महिलाओं को ठण्ड सा लगाने लगता हैं. लेकिन क्या अपने कभी सोचा की ये ऐसा क्यों होता हैं. वहीं रिसर्च में इसका खुलासा हुआ हैं की आखिर ऑफिस के एसी से महिलाओं को क्यों ठण्ड लगती हैं.

 

 

 

बतादें की गर्मी के महीने जब भी ऑफिस में बहुत कम तापमान में एसी चलती है तो सबसे ज्यादा ठंड महिलाओं को लगती है। इस बारे में शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं ज्यादा तापमान में अच्छा परफार्म करती हैं। जबकि पुरुष कम तापमान में बेहतर परफार्मेंस देते हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज की जांच को पहुंची टीम, स्टूडेंट्स ने जताया विरोध

शोध में करीब 500 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 24 ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुप से 61 से 91 डिग्री फारेनहाइट पर कई सवाल किए गए। अंत में यहीं परिणाम निकला कि महिलाओं नें ज्यादा तापमान पर बढ़िया परफार्म किया। शोध से यह बात निकल कर आई है कि ठंड से महिलाओं की प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है।

दरअसल महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का कारण उनके शरीर की संरचना होती है। महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट कम होता है और उनका शरीर कम हीट रिलीज करता है इसलिए उनके शरीर में गर्माहट कम होती है। आश्चर्य की बात यह है कि महिलाओं के इतना ज्यादा काम करने के बावजूद ऑफिस के एसी का तापमान पुरुषों के अनुसार सेट होता है। जहां महिलाओं के लिए उचित तापमान 77 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है। वहीं पुरुषों के लिए 72 डिग्री फॉरेनहाइट यानी कि 22 डिग्री सेल्सियस सही होता है।

 

 

LIVE TV