रिया चक्रवर्ती को बुरी लगी सुशांत सिंह राजपूत की यह बात, खुद सामने आकर किया खुलासा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता की ओर से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गये हैं। वहीं जब महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच की चैट लीक हुई तो उन पर कई आरोप भी लगें। हालांकि आज तक को दिये इंटरव्यू में रिया ने कई अहम खुलासे किये हैं।

रिया को यह बात लगी बहुत बुरी
रिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 8 जून को उनके थेरेपी होनी थी। वह उस सेशन को घर पर नहीं करना चाहती थी। लेकिन सुशांत ने अपने घर पर वह सेशन करने से मना कर दिया और उन्हें घर जाने को कहा। रिया के मुताबिक उन्हें इस बात का बहुत ही बुरा लगा। रिया ने न ही सुशांत ने उन्हें कॉल किया और न ही वापस बुलाया। क्या उनके लिए सब कुछ खत्म हो चुका था? या इतना ही हमारा रिलेशन था? अब अगर मैं बीमार हूं तो आप मुझे नहीं चाहते? रिया ने यह भी कहा कि अब आपको भी कोई ऐसे बोले तो आपको भी बुरा लगता है।

महेश भट्ट पिता के समान
रिया ने कहा कि महेश भट्ट उनके पिता के समान हैं। रिया ने कहा कि चैट में भी महेश भट्ट ने उन्हें बेटी कहकर बुलाया है। उन्हें इस बात की काफी नाराजगी है कि उन्हें महेश भट्ट की गर्लफ्रेंड बताया गया। रिया ने कहा कि महेश भट्ट ने उन्हें हिम्मत रखने के लिए कहा औऱ उनके पिता की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आप पिता के बारे में सोचिए और मजबूत बनिए।

LIVE TV