राहुल-प्रियंका की सहारनपुर रैली रद्द, आंधी से उड़ा पंडाल

सहारनपुर: उत्तर भारत में कल से आंधी-तूफ़ान का कहर जारी है| लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए निकले नेताओं को भी खराब मौसम के कारण रैलियां और सभाएं करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राहुल और प्रियंका गांधी की रैली रद्द हो गई|

राहुल और प्रियंका गांधी की सभा सहारनपुर के गांधी मैदान में आज सुबह 11.15 बजे होनी थी| लेकिन आंधी-तूफ़ान के कारण पंडाल उखड़ गए और खराब मौसम के कारण राहुल और प्रियंका पहुंच नहीं सके| इस कारण रैली रद्द करनी पड़ी|

बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी की सहारनपुर सभा के लिए में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे| लेकिन उनके नहीं पहुंचने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा|

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं, वर्ल्ड बैंक ने कहा- 2.7% तक सिमट जाएगा पाकिस्तान का GDP ग्रोथ

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे| आज उनकी सहारनपुर| शामली और बिजनौर में चुनावी सभा होनी थी, लेकिन सभी मौसम खराब होने की वजह से सहारनपुर की रैली रद्द हो गई|

मालूम हो कि राहुल और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में साझा रैलियां कर रहे हैं| ख़ासकर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी शहरों में| क्योंकि प्रियंका गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहीं हैं| कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका के आने से पार्टी में नया जोश आया है जिसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई देगा|

LIVE TV