राहुल गांधी ने किया कुछ ऐसा जो नहीं कर सकी बड़ी-बड़ी पार्टियां, जीता इस वर्ग के लोगों का दिल

नई दिल्ली। लगातार मिल रही हार के बीच हाल ही में हुए चुनाव में तीन राज्यों से जीत के बाद कांग्रेस इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है। राहुल गांधी द्वारा करीब पिछले एक साल से पार्टी की कमान संभालने के बाद वह पार्टी के अंदर कई बड़े फैसले ले रहे हैं।

राहुल ने एक ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त कर इतिहास रच दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी से पहले किसी भी राष्ट्रीय पार्टी में इस पद किसी भी ट्रांसजेंडर की नियुक्ति नहीं की गई है।

अगर बात करें अप्सरा रेड्डी की तो उन्हें देश की सबसे चर्चा में रहने वाली ट्रांसजेंडर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में जाना जाता है। इसके अलावा तमिलनाडु के हाई प्रोफाइल बाल यौन शोषण के मामले को उठाने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर रेड्डी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव समेत राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लीक से हटकर चलने वाले राहुल गांधी का बेहद शुक्रिया। उनसे और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलना अच्छा अनुभव रहा। मुझे कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वालीं सुष्मिता देव जी का भी शुक्रिया।

सामान्य आरक्षण बिल: लोकसभा में पास होने के बाद आज यहां देनी होगी अग्नी परीक्षा

बता दें कि अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता रह चुकीं अप्सरा के इससे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की भी चर्चाएं थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार पर भाजपा के हाथों में खेलने का आरोप लगाते हुए सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी।

राहुल गांधी द्वारा दिसंबर 2017 में पार्टी की कमान संभाले जाने के बाद वह पार्टी में बड़े स्तर पर फेरबदल करते आए हैं।

बीजेपी विधायक के विवादित बोल, ‘आपके भगवान मंदिरों में रो रहे हैं, हर शहर में होगा पाकिस्तान’

ऐसे में अब एक ट्रांसजेंडर को पार्टी के अंदर महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने का फैसला लेकर उन्होंने अपनी एक अलग सोच का उदाहरण पेश किया है। कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर किसी ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का यह पहला मामला है।

LIVE TV