राहुल गाँधी ने किया ऐलान , हर गरीब को दी न्यूनतम आय की गारंटी

नई दिल्ली : कांग्रेस के सबसे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में ऐलान किया है कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी।

राहुल गाँधी

वही हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। देखा जाये तो मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा क्यों नहीं दिया जा सकता है। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीदों के घर गए और परि‍जनों से बात की है।

पुलवामा हमले के बाद शूटिंग में बिजी थे मोदी –

बता दें की राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। और देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं।

दर्दनाक! घर में आग लगने से जिंदा जले तीन बच्चे

उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जहां उनका कहना है की आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए गये है।

राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया।

मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है राफेल –

राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोर्इ है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना।

उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोर्इ हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है।

दरअसल अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं।

भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है।

इससे पहले मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।

 

LIVE TV