राहुल का खुलासा, इस आदमी के बिना 5 मिनट भी नहीं रह सकते पीएम मोदी

मुंबई। पुलवामा हमले के बाद एकता की जरूरत के बारे में बातचीत करने के बावजूद कांग्रेस पर हमला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि जनसंपर्क बनाने में जुटे प्रधानमंत्री पांच मिनट के लिए भी इससे दूर नहीं हो सकते।

 

उत्तर महाराष्ट्र के धुले में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने उद्योगपति अनिल अंबानी की भी खिल्ली उड़ाई और कहा कि वह कागज का भी विमान नहीं बना सकते।केंद्र सरकार की किसानों के लिए घोषित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का मखौल उड़ाते हुए राहुल ने कांग्रेस की सरकार आने पर सभी गरीबों को न्यूनतम आय उनके खाते में भेजने का वादा किया।

शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष ने दो रैलियां कीं। धुले के बाद दूसरी रैली मुंबई में हुई। उन्होंने कहा कि हाल में ही में मोदी सरकार की एक घोषणा पर उनकी पार्टी के सांसद पांच मिनट तक मेजें थपथपाते नजर आए। बाद में पता चला कि ये मेजें किसान परिवारों को प्रतिदिन 17 रुपए देने के लिए थपथपाई जा रही हैं। यानी प्रति व्यक्ति 3.5 रुपए रोजाना। यानी एक ओर कुछ अमीर लोगों के कर्ज माफ करने पर सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपए लुटा देती है तो दूसरी ओर किसान परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन 3.5 रुपए देने की घोषणा पर मेजें थपथपाई जाती हैं।

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा- “चौकीदार चोर ही नहीं डरपोक भी है। संसद में जब मैंने राफेल पर सवाल पूछा तो प्रधानमंत्री दाएं-बाएं देखते नजर आए। वह आंख नहीं मिला सके। क्योंकि चौकीदार चोर है।”

‘अभिनंदन’ की रिहाई के बदले पाकिस्तान चाहता है बड़ी कीमत, पेश किया प्रस्ताव….

राहुल ने कहा- “वह मुझसे ही नहीं, वह देश की जनता से भी आंख नहीं मिला सकते। यदि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह मुझसे बहस करने आ जाएं तो 15 मिनट नहीं टिक सकते। वह डरपोक हैं। हमारे सामने खड़े नहीं हो सकते।”

उन्होंने सवाल किया कि देश में नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी, बस इन्हीं का राज चलेगा। बाकी लोग देखते रह जाएंगे। धुले रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा चारों तरफ घृणा फैला रही है। यह देश सभी का है। यहां तमाम धर्मों, भाषाओं और जातियों के लोग रहते हैं। भाजपा जहां भी जाती है, घृणा फैलाती है। जबकि कांग्रेस प्रेम का संदेश देती है।

LIVE TV