विषाक्त दाना खाने से छह राष्ट्रीय पक्षियों की मौत

राष्ट्रीय पक्षी की मौतहाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव नगला खंदा में खेतों में बुआई के बाद दवा लगा अनाज खाने से आधा दर्जन राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई। मृत मोरों का पोस्टमार्टम के बाद विभागीय कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

राष्ट्रीय पक्षी की मौत

वन विभाग दरोगा ब्रजराज सिंह को सूचना मिली कि नगला खंदा में एक किसान के खेत के निकट करीब आधा दर्जन मोर मरे पड़े हैं। वन दरोगा ब्रजराज सिंह जैसे ही गांव में पहुंचे, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वन दरोगा को आधा दर्जन से अधिक मोर बीमार मिले। इन मोरों को आनन-फानन में सासनी पशु चिकित्सालय में डॉ. मनोज राठी के पास लाया गया, जहां तीन मोरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य मोर लड़खड़ाते हुए गिर पड़ा।

डॉ. मनोज ने बताया, “सभी मोरों का पोस्टमार्टम कर जांच विसरा रख लिया गया है। मोरों के पेट से गेहूं के दाने निकले हैं। शायद इसी अनाज को खाने से मोरों की मौत हुई हो। बुआई के बाद किसान बीज पर कीटनाशक दवा छिड़क देते हैं, जिसके सेवन से पक्षियों की सेहत पर असर पड़ता है। यहां तक कि पक्षियों की मौत तक हो जाती है। शायद यह मोर भी इसी का शिकार हुए हैं।”

LIVE TV