वीरता और विशिष्ट सेवाओं के लिए 15 पुलिसकर्मियों को मिले ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’

राष्ट्रपति पुलिस पदकलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार नौ दिसम्बर को ‘आईपीएस वीक’ की शुरुआत की गयी, जिसका आयोजन लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने उन पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ और विशिष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ सौंपा, इन नामों की घोषणा साल 2015 में की गयी थी।

इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गवर्नर बनने के बाद तीसरी रैतिक परेड में आया,इस बार की परेड में विशेष अनुभव मिला है ।

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने सेना मे अहम पदो पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश-प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण का नया दौर, महिलाएं भी लोगो को सुरक्षा देने मे अहम योगदान दें, महिलाएं हवाई जहाज चला रहीं, लखनऊ मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं को मिली देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी:

  • विजय सिंह मीना, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली ज़ोन।
  • जोगेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली।
  • बिन्द कुमार, निरीक्षक, गाजीपुर।
  • शशिभूषण राय, निरीक्षक, जौनपुर।
  • अशोक कुमार सिंह, वाणिज्यकर विभाग गोरखपुर।
  • राहुल श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महानिदेशक।
  • वशिष्ठ सिंह यादव सेवानिवृत्त निरीक्षक।
  • एस.के.एस प्रताप पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरनगर।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी:

  • विजय कुमार मौर्य, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण।
  • मनमोहन कुमार बसाल, अपर पुलिस महानिदेशक, सीतापुर।
  • तनुजा श्रीवास्तव, अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार प्रकोष्ठ।
  • तिलोत्तमा वर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक।
  • संजय सिंघल, पुलिस महानिदेशक सहायक।
  • सत्यावेंद्रवीर सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक।
  • विनोद कुमार यादव, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर।
LIVE TV