राशिफल 8 नवंबर 2020: दीवाली पर इन 4 राशियों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार, जानें बाकी का हाल

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित, किस चीज़ से करें बचाव। साथ ही जानें सफलता पाने के क्या हैं उपाय। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि
इस राशि का स्वामी है मंगल।
आज इस राशि के जातक का मन अशान्त रहेगा।
नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है।
किसी धार्मिक स्थल पर जानें का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी है शुक्र।
प्रेम संबंधो में सुधार होगा।
वाणी पर नियंत्रण रखें,
शत्रुता बढ़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी है बुध।
इस राशि के जातक आज अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताएंगे।
बिजनेस में लाभ मिलेगा।
नौकरी में उन्नति के योग है।

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी है चंद्रमा।
इस राशि के जातक आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
यात्रा पर जाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।
सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे इनकम में इजाफा होगा।
परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे।
भाई का सहयोग मिलेगा।
मां के स्वास्थ का ख्याल रखें।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी है बुध।
इस राशि के जातक आज के दिन परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे।
साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा।
प्रेम में सच्चे साथी की तलाश पूरी होगी।
वैवाहिक संबंध बनेंगे।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है।
इस राशि के जातक की आमदनी बढेगी।
बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे।
पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है।
इस राशि के जातक का दिन शुभ रहेगा।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
बिगड़े काम बनेगे।
बिजनेस में लाभ होगा।
सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरू है।
इस राशि के जातक को कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है।
जीवनसाथी के साथ बहस से बचें।
सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है।
इस राशि के जातक को आज कारोबार में लाभ होगा।
समाज मे सम्मान बढ़ेगा।
धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।
बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है।

कुम्भ राशि
इस राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातक आज खुश रहेगे।
वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें।
नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।
सेहत पर ध्यान दें।
वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी।

मीन राशि
इस राशि का स्वामी है गुरू।
इस राशि के जातक को नौकरी में उन्नति के योग है।
परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे।
सेहत बढ़िया रहेगा।
बस खान पान पर ध्यान दें।
प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी।
राजनीतिक लाभ मिलेगा।

LIVE TV