राशिफल 5 अक्टूबर 2020 : क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित और किस काम से बचें। सफलता पाने के लिए क्या करने होंगे उपाय। जानें इन सभी सवालों का जवाब।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों को काम में व्यस्तता रहेगी। क्रोध न करें। लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों के कोर्ट और कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों के लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी भगवान शिव जी का जलाभिषेक करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातक शत्रु को नजरअंदाज न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। भगवान गणेश जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : लौंग में हैं औषधीय गुण, जानें इसका सेवन करने के फायदे

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों को शारी‍रिक कष्ट के योग हैं। बजरंग बाण का पाठ करें। मां दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक चिंता तथा तनाव में रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का अध्ययन में मन लगेगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों की रोज़गार में वृद्धि होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। भगवान गणपति जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों से नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि संभव है। माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है।इस राशि के जातकों की किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों को अज्ञात भय सताएगा। एकाग्रता की कमी होगी । तेल का दान करें ।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

LIVE TV