राशिफल 24 सितंबर 2020 : जानें क्या कहते हैं आपके तारे, सुख समृद्धि के लिए क्या करें उपाय

जानें क्या कहते हैं आपके तारे। क्या करना आपके लिए होगा शुभ, क्या न करें जिससे हानि से बचा जा सके। साथ ही जाने सुख- समृद्धि के लिए क्या करने होंगे उपाय।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल । इस राशि के जातकों की पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों को लाभ में कमी हो सकती है। लेकिन आपका कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। भगवान गणेश जी की आराधना करें ।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चन्द्रमा। इस राशि के जातकों का व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। उत्साह और प्रसन्नता बने रहेंगे। भगवान शिव जी का जलाभिषेक करें।

यह भी पढ़ें : आज का सुविचार : जानें जीवन में सफलता पाने की चाणक्य नीति


सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी है सूर्य। इस राशि के जातक आज के दिन का सदुपयोग करें। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भगवान सूर्यदेव की आराधना करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपका कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। गणपति चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों की रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। साथ ही घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पिता को चरण-स्पर्श करें

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातक लेन-देन में लापरवाही न करें। आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। गणेश जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरु। इस राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है । विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातक फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें । आपके घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सरसों के तेल का दीपक जलाएं ।

कुम्भ राशि आपकी राशि का स्वामी है शनि। सुख के साधन जुटेंगे। इस राशि के जातकों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरु। इस राशि के जातकों को लाभ में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। साथ ही नई योजनाएं भी बनेगी। बुजुर्गो का सम्मान करें

LIVE TV