राशिफल 15 अक्टूबर 2020 : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किन चीज़ों से मिलेगा लाभ

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं आपके तारे। पढ़ें गुरुवार (15 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

LIVE TV