मजबूर महिला को कार में बिठा रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म

रातभर कार मेंलखनऊ। दरिंदों ने बेगमपुल पुलिस चौकी के पास से बुधवार रात महिला को उठा लिया। रातभर कार में घुमाते हुए सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। गुरुवार सुबह उसे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बागपत फ्लाईओवर के पास फेंक गए। पुलिस ने मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए हैं।

रातभर कार में किया मजबूर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पल्लवपुरम थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति कुछ दिन पहले दुर्घटना में अपाहिज हो गया। मजबूरी में पत्नी ने कई घरों में बर्तन मांजने का काम शुरू कर दिया। इसके बावजूद इलाज-दवा का खर्च नहीं जुटा पा रही थी। छह बच्चों समेत आठ लोगों का पेट भरने के लाले पड़ने लगे तो एक माह से उसने भीख मांगनी शुरू कर दी थी।

42 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात आठ बजे वह बेगमपुल पर भीख मांग रही थी। यहां पुलिस चौकी से कुछ दूर एक कार रुकी तो वह भीख मांगने पहुंच गयी। कार सवारों ने उसे 100 रुपये दिए और दरवाजा खोलकर अंदर खींच लिया।

LIVE TV