राज्यमंत्री का एक और विवादित बयान, कहा ‘देश मे बुर्का बैन किया जाना चाहिए इससे आतंकवाद रुकेगा’

REPORT:-ARJUN VARSHNEY/ALIGARH

अलीगढ़ से यूपी सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा लिए बैठे ठाकुर रघुराज सिंह लगातार एक के बाद एक आने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए हमारे देश मे भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी।

राज्यमंत्री का बयान

बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे आपकी शक्ल छुप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्के से चोर चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।

10 लाख की लूट के बाद बदमाशों ने बजाज फाइनेंस एजेंट को मारी गोली

देश में पीएम मोदी व यूपी में सीएम योगी की सरकार है इस नाते मैन ये आग्रह किया है कि बुर्का बैन किया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसने चाहते हैं।

कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था। बुर्का कहा से आया ये आपको बता देता हूँ ये अरब से आया। राम व लक्ष्मण जी के समय मे जब सुपडख़ानजी के कान काट दिए थ्री तो वह अरब चली गयं थीं। और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर व आने आप को छुपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।

LIVE TV