पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरालंपिक जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारनई दिल्ली। पूर्व भारतीय हॉकी के कप्तान सरदार सिंह और पैरालंपिक जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से इन दोनों खिलाडि़यों को देने का फैसला किया गया है। रियो पैरालिंपिक (2016) में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया (36) जेवलिन थ्रो की एफ46 स्पर्द्धा में हिस्सा लेते हैं।

थंगावेलु, पुजारा, हरमनप्रीत सहित 17 को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

आधुनिक हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंसिव मिड-फील्डर्स में शुमार सरदार सिंह के नेतृत्व में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दो सिल्वर मेडल जीते। साथ ही उन्हीं कप्तानी में भारत ने 2015 की हॉकी वर्ल्ड लीग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

2016 पैरालंपिक में विश्वल रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्डी मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया जेवलिन थ्रो की एफ46 इवेंट में भाग लेते हैं। वह 2004 में एथेंस में भी इस गोल्डा जीत चुके हैं। जेवलिन थ्रो की विश्वव रैंकिंग में वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।

बार्सिलोना छोड़ अब इस क्लब के लिए खेलेंगे नेमार

राजस्‍थान के चुरू जिले से ताल्‍लुक रखने वाले देवेंद्र जब आठ साल के थे। तो पेड़ पर चढ़ने के दौरान एक इलेक्ट्रिक केबिल की चपेट में आ गए। उनका मेडिकल उपचार किया गया लेकिन उनको बचाने के लिए डॉक्‍टरों को उनका बायां हाथ काटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

LIVE TV