राजस्थान के IPS को गृह मंत्रालय ने किया बर्ख़ास्त, बिना तलाक दूसरी महिला से बनाए संबंध और बन गया…

जयपुर। राजस्थान पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी को गृह मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया। आईपीएस अधिकारी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने बिना अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए दूसरी पत्नी के साथ संबंध बनाए और उस महिला के बच्चे के पिता बन गए।

बूंदी में पुलिस अधीक्षक रहते हुए पंकज चौधरी के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत है। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, पंकज चौधरी ने एआईएस (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 (1) का उल्लंघन किया था। इस आरोप पर पंकज का कहना है कि दूसरी शादी का आरोप सरासर बेबुनियाद है।

बता दें कि मुकुल चौधरी पंकज चौधरी की दूसरी पत्नी हैं। बिना बताए शादी करने को लेकर मुकुल ने राज्य महिला आयोग में पंकज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं पंकज का कहना है कि उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है। उनकी पहली शादी का मामला इलाहाबाद कोर्ट में चल रहा है।

मंत्रालय ने संघ लोक सेवा आयोग की सलाह के बाद यह कदम उठाया है। आदेश के मुताबिक पंकज ने 4 दिसम्बर 2005 को विवाह किया था। कानूनी तौर पर वह पत्नी से अलग नहीं हुए और एक अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उस महिला के बच्चे के पिता बने। 14 मई 2011 को बच्चे का जन्म हुआ।

44 वर्षीय पंकज चौधरी वाराणसी के रहने वाले हैं। उनका करियर विवादित रहा है और उनकी नियुक्ति जैसलमेर में (फरवरी-जुलाई 2013) और बूंदी में (जनवरी-सितम्बर 2014) पुलिस अधीक्षक के तौर पर रही है। नियम उल्लंघन के आरोपों पर पंकज का कहना है कि वह केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में इस आदेश को चुनौती देंगे।

ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तान ने 182 मदरसों को किया बंद, 100 से ज्यादा को जेल में डाल दिया

बता दें कि पंकज की पत्नी मुकुल चौधरी बीते राजस्थान विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ में उनके विरोध में खूब बोली थी। इतना ही नहीं एक बार तो पंकज की पत्नी मुकुल ने राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया था, बाद में वो इससे पीछे हट गई थीं।

LIVE TV