गृहमंत्री के लोकसभा में दिए जवाब पर विपक्ष ने किया वाकऑउट

राजनाथ सिंहनई दिल्ली। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एक जवाब से विपक्षी दलों के सदस्य नाराज हो गए। सिंह के जवाब से नाराज सदस्यों ने इसके बाद वाकऑउट का रास्ता अपनाया।

राजनाथ सिंह का जवाब

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में कथित गोमांस के मामले पर दो मुस्लिम महिलाओं के साथ हुई मारपीट पर गृहमंत्री से सवाल किया। सिंह ने जवाब में कानून और व्यवस्था को राज्य का मामला बताया। इससे विपक्ष नाराज हो गया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि भरोसा रखें न्याय होगा। राजनाथ सिंह के इसे राज्य का मामला कहने पर विपक्षी दलों में खासी नाराजगी दिखी।

इससे असंतुष्ट कांग्रेस, जनता दल युनाइटेड, वामदल, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की और मंदसौर घटना के लिए केन्द्र व मध्यप्रदेश सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया।

खड़गे का कहना था कि भाजपा के कार्यकर्ता मुसलमानों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि वह गोमांस नहीं बीफ था।

हर 18 मिनट में एक दलित बनता है शिकार

कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि भाजपा शासन में देश में हर 18 मिनट में एक दलित के खिलाफ अपराध हो रहा है। लेकिन ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

LIVE TV