
अमरोहा। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यूपी के अमरोहा में मथुरा काण्ड पर अखिलेेश यादव सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘अगर राज्य सुरक्षित नहीं है तो देश का विकास कैसे हो सकता है। मथुरा में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। यहां सरकार नाम की चीज नहीं है।’
राजनाथ सिंह नाराज
राजनाथ ने कहा, ‘मथुरा में हुआ बवाल कोई छोटी बात नहीं है। सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा किया गया। इस पर सरकार चुप रही, यह समझ से परे है। अगर यूपी सरकार दिल से चाहती तो केन्द्र को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखें। हम सहमति जरूर देंगे।’
गृहमंत्री ने आगे कहा, ‘देश के गृहमंत्री का राज्य की कानून-व्यवस्था में सीधा दखल नहीं है। मथुरा बवाल राज्य का विषय है लेकिन गृह मंत्रालय का सीधा हस्तक्षेप होता तो इतने लाेगों की जान नहीं जाती। ‘