राजद नेता की उसी के गढ़ में गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हंगामा

बिहार के नालंदा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह इलाका दीपनगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना मंगलवार की है।

राजद नेता

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी पर हमला किया और उसके घर में आग लगा दी। मामले पर नालंदा के एसडीपीओ का कहना है, “निजी दुश्मनी के चलते उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

नालंदा सीएम नीतीश कुमार का ग्रह जिला है। हत्या के बाद आरोपी  फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक राजद नेता व्यवसाई भी थे। उनका नाम इंदल पासवान था। घटना वाले दिन वह एक श्राद्ध कर्म से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तीन गोलियां मार दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आखिर क्यों कोई इतने सालों से नहीं जा चंद्रमा की सैर पर, कारण है बेहद खौफनाक…

जब देर रात तक भी वह घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार की सुबह उनका शव और मोटरसाइकिल गांव के बाहर मिले। जिसके बाद गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

इस देश की सरकार ने समोसे को लेकर सुनाया ये फैसला, जिसे जान चौंक जाएंगे आप…

घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नालंदा में एक और घटना के कारण तनाव बना हुआ है। दरअसल बच्चों से संबंधित एक विवाद को सुलझाने के लिए गए दीपनगर थाना के एएसआई अखिलेश कुमार सिंह को लोगों ने गोली मार दी। केवल इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस पर हमला कर उनकी जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

LIVE TV