रसोई घर में इस्तेमाल कर रहें मिलावटी घी का पता लगाए इन आसान तरीकों से
भारतीय रसोई में घी का काफी इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद के अनुसार यह अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसी के साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और पोषण प्रदान करता है। हालांकि घी खरीदते समय मन में यह शंका बनी रहती है कि वह शुद्ध है भी या नहीं। लोग अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि वह जो घी खा रहे हैं वह मिलावटी तो नहीं है।

अक्सर मार्केट में मिलने वाले घी की उत्पादक कंपनियां 100 फीसदी शुद्धता का दावा करती हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है। नकली घी के इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। फिलहाल आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिसने आप पता लगा सकते हैं कि आप जो घी खा रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं।
- आप जो घी खा रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं इसका पता लगाने के लिए एक चम्मच में घी को गर्म करें। अगर घी तुरंत पिघल जाता है और गहरे भूरे रंग में बदल जाता है तो यह शुद्ध घी है। इसी के साथ अगर पिघलने में समय लगता है और यह हल्के पीले रंग में बदलता है तो यह मिलावटी है।
- घी मिलावटी है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए डबल-बॉयलर तरीके का इस्तेमाल कर एक जार में कुछ घी पिघलाएं और दूसरे जार में डाले। जार को फ्रीज में रख दें। अगर घी और नारियल तेल अलग-अलग परतों में जम जाए तो घी मिलावटी नहीं है।
- टेस्ट ट्यूब में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करे। इसके बाद इसमें एक चुटकी चीने के बराबर मात्रा में गाढ़ा एचसीआई मिला दें। सभी को मिलाने के लिए अच्छी तरह हिला लें। अगर निचली परत में गुलाबी या लाल रंग दिखता है तो यह वह है जो वनस्पती घी जैसे कठोर घी के साथ मिलाया जाता है।
- अपनी हथेली पर एक चम्मच घी डालें। अगर यह खुद ही पिघलना शुरु कर दे तो समझ जाएं कि आप जो घी इस्तेमाल कर रहे वह शुद्ध है। यदि घी को हथेलियों पर रगड़ते समय वह जम जाए और उसमें खुशबू आनी बंद हो जाए तो वह नकली है।