रमजान में देर रात तक खरीदारी करते लोगो से बढ़ी बाजारों की रौनक…

लखनऊ : रमजान का पवित्र महीना शुरू हुए दस दिन बीत गए हैं। ऐसे में अमीनाबाद और नक्खास  में भीड़-भाड़ बढ़ रही है। हर जगह दुकानें सज चुकी हैं। यहां चहल-पहल बढ़ने के साथ-साथ चमक-दमक भी देखने को मिल रही है।

रमजान में देर रात तक खरीदारी करते लोगो से बढ़ी बाजारों की रौनक...

सुबह से देर रात्रि तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। भीड़-भाड़ ज्यादा होने की वजह से यहां के सभी मार्गों में जाम लग जाता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जानिए आज ही के दिन 45 साल पहले हुआ था भारत का पहला परमाणु परीक्षण…

इतना ही नहीं यहां बड़ी अमीनाबाद बाजार, ‘वी मार्ट’, बिग बाजार, चैक, अखबरी गटे, विशाल मेगा मार्ट,नक्खास रोड जैसे मॉल्स आदि कई जगहों पर इतनी भीड़ देखने को मिलती है कि पैदल रोड पार करना काफी कठिन हो जाता है।

आपको बता दें कि लगभग एक दशक पूर्व तक रमजान के महीने में यहां सड़कों पर इतनी उदासी छाई रहती थी जितनी आम दिनों में रहती थी, लेकिन आज के समय में इतनी भीड़-भाड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती।

इधर कुछ दिनों से यहां के कपड़ा मंडी भी आसपास के क्षेत्रों में बिल्कुल उसी प्रकार चर्चित हो चुकी है जैसे कि दो दशक पूर्व यहां की रेशमी सिल्क साड़ियां विश्व बाजार में चर्चित थी। यही कारण है कि रमजान के महीने में पूरे जनपद से लोग खरीदारी के लिए यहां टूट पड़ते हैं। विशेष रूप से जनपद का पूर्वी क्षेत्र खरीदारी के लिए मुबारकपुर को ही प्राथमिकता देता है।

रमजान में देर रात तक खरीदारी करते लोगो से बढ़ी बाजारों की रौनक...

शिक्षा विभाग में हर तरफ चोरी, अब गायब हुए मिड-डे मील के इतने सिलेंडर

इसके कारण यहां खरीददारों की हर वक्त एक बड़ी भीड़ जमा रहती है।  सुबह से दो बजे दिन तक कपड़ों व आभूषणों की खरीदारी •ाोरों पर रहती है। उसके बाद फिर रोजा इफ्तार के सामानों की खरीदारी शुरू हो जाती है जो शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहती। फिर करीब आधे घंटे तक यहां की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

सभी लोग रोजा इफ्तार के लिए अपने अपने घरों को चले जाते हैं। सात बजे के बाद एक बार पुन: सड़कों पर चहल पहल शुरू हो जाती है जो रात्रि करीब बारह बजे तक जारी रहती है। इस बीच अधिकतर दुकानों पर पुरुष खरीदारों की भीड़ जमा रहती है क्योंकि दिन में महिलाएं दुकानों में भरी रहती हैं इसलिए पुरुष इस समय दुकानों का रुख करने से कतराते हैं।

LIVE TV