दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड से लगा रणबीर का दिल

रणबीर का दिलमुंबई। रणबीर कपूर की जिंदगी में नई जान आ गई है। कटरीना कैफ से दूर हुए उनको काफी टाइम हो गया था। लेकिन अब रणबीर का दिल और वक्त दोनों ही किसी के इंतजार में रहता है।

रणबीर का दिल गुस्ताख

मिड डे की खबर के मुताबिक रणबीर कपूर को दिल्ली की एक लड़की से प्यार हो गया है। इस लड़की का नाम भारती मल्होत्रा है। भारती, रणबीर की चचेरी बहन रिद्धिमा साहनी की करीबी दोस्त हैं।

रिद्धिमा साहनी की वजह से ही दोनों एक-दूसरे से मिले। दोस्त बने लेकिन अब बात शायद कुछ आगे तक बढ़ गई है।

इन गॉसिप्स को सच मानें तो भारती और रणबीर की पहली मुलाकात दो साल पहले हुई थी। भारती उन दिनों मुंबई आई थीं।

चटपटी खबर यह भी है कि रणबीर और भारती एक-दूसरे को इतना चाहते हैं कि शादी भी करने वाले हैं। पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि रणबीर की जिंदगी में दिल्ली की कोई लड़की आ चुकी है। लेकिन आज तक उसका नाम नहीं सामने आया था।

रणबीर इन दिनों मोरक्को में अपने एक्स कटरीना के साथ जग्गा जासूस की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि रणबीर ने अपनी दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इनका अफेयर वायरल हो चुका है।

LIVE TV