रणबीर से शादी और रणवीर के साथ फिल्में, आखिर कैसे रिश्ते बनाना चाहती हैं ये एक्ट्रेस?

रणबीर कपूरमुंबई। एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ को आखिरकार भारत में रिलीज़ करने के लिए मंज़ूरी मिल गई है। उसी दिन अजय देवगन की शिवाय भी रिलीज़ होगी। वहीं, रणवीर की बेफिक्रे भी रिलीज़ होने वाली है। अब बात यह है कि रणबीर और रणवीर पर शिवाय की एक्ट्रेस का दिल आ गया है। जी हां, खबर है कि वह रणबीर से शादी और रणवीर के साथ फिल्में करने को बेकरार है। वहीँ, वह सलमान खान की भी बहुत बड़ी फैन है।

रणबीर कपूर और रणवीर कपूर पर फिदा

यह एक्ट्रेस शिवाय की हीरोइन ‘सायेशा’ हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कई सारे खुलासे किए हैं। उनसे पूछा गया कि अजय देवगन की डायरेक्टोरियल शिवाय उन्हें कैसे मिल गई। इसपर उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए उन्होंने अपनी फ़ोटोज़ भेजी थीं, वह फोटोज अजय सर को पसंद आई। उसके बाद उन्हें स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया जहां उनका इस फिल्म के लिए फाइनली सेलेक्शन हो गया।

उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका और प्रियंका आज जिस तरह हॉलीवुड में नाम कमा रही हैं, यह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके साथ एक और एक्ट्रेस है जिनका नाम एरिका कार है। वह वहुत स्वीट हैं और अपने देश के बारे में बहुत अच्छी बातें बताती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहेंगी। वहीं, उन्हें ऋतिक रोशन सबसे ज्यादा हॉट लगते हैं। बहरहाल अजय देवगन की तारीफ करते वह थक नहीं रही थीं।

अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि सायेशा को शिवाय में ऑडियंस ने पसंद किया या नहीं।

 

 

 

LIVE TV