ये 5 खास तरह के पिज्जा रखेगें आपके सेहत को हैल्दी

पिज्जा खाना आज कल के टीनएजर के साथ-साथ बड़े लोगो का भी पंसदीदा है।  पिज्जा में भी अलग-अलग प्रकार के पिज्जा होते है। लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही माना जाता है।  क्योंकि यह मैदा से बना होने के कारण सेहत के लिए लाभकारी नही होता है। पिज्जा खाने से आपको मोटापे,कोलेस्ट्रॉल ,अनियंत्रित  ब्लड शुगर जैसी समस्या हो जाती हैं।  तो आज हम आपको 5 आटे से बने हैल्दी पिज्जा के बारे में बता रहे है। जो पिज्जा लवर के लिए खास साबित होगा।  आप इसे  घर पर आसानी से बना सकते है।पिज्जा

गेंहूं का आटा- भारतीय घरों में आटा प्रमुख खाघ-पदार्थ है।गेंहू का आटा जिसे सबसे प्रयोग किया जाता है। और सबसे सस्ता भी होता है। मैदे के आटे के बेस के समान होता है। इसलिए आप जब भी पिज्जा ऑर्डर करें तो गेहूं के आटे वाला ही पिज्जा बेस बनवाना न भूलें। सभी प्रयोजन के आटे में पोषक तत्व कम होते हैं, जबकि गेहूं का आटा विटामिन बी, तांबा, फॉस्फोरस, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है।

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामला, दोषी विनय ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

फूलगोभी का पिज्जा बेस- यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन आप अपने पिज्जा बेस में फूलगोभी को भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आप बस फूलगोभी को बारीक पीस लें, जब तक कि यह पाउडर न हो जाए। पाउडर को डिहाइड्रेट करने के लिए इसे 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। अब, आप एक आटे की तरह इसे गूंध करके, इसकी एक पतली-क्रस्ट पिज्जा बेस तैयार करें। यह आटा नियमित आटा की तरह नहीं लगेगा, लेकिन यह स्वादिष्ट और स्‍वस्‍थ है।

मल्टी-ग्रेन आटा- सेहत का ध्यान रखने के लिए और पोषक तत्वों के लिए मल्टी ग्रेन आटा खाना चाहिए। इस आटे से अपना पिज्जा बेस बनाने के लिए भी प्रयोग कर सकते है। क्योंकि यह ऑल-पर्पज़ रिफाइंड आटे का सबसे अच्छा विकल्प है। इसे पोषक तत्‍वों से समृद्ध बनाने के लिए, इसमें चिया सीड्स और अलसी के बीज जोड़ें।

 काबुली चने का पिज्जा बेस- आप काबुली चने के शौकीन है  तो इसका प्रयोग पिज्जा बेस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आप अपने पिज्जा बेस में छोले या काबुली चने का प्रयोग कर सकते है। उबले हुए छोले को पीस कर  इससे अपने पिज्जा क्रस्ट को बना सकते है।

 

LIVE TV