यूपी में डेंगू का कहर, सपा परिवार में खेल रही शतरंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। हजरतरगंज स्थित महात्मा गांधी पार्क में एकजुट हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार पर इन मामलों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

डेंगू

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा, “प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं सरकार अपने परिवार में शतरंज खेल रही है।”

यह भी पढें:- चेन्नई की तर्ज पर होगी लखनऊ मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था

वहीं, पार्टी नेता ओंकार सिंह ने कहा कि सरकार के मंत्री, अधिकारी धन की बंदरबांट के चक्कर में जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

रालोद के प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संतोष यादव, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, बी.एल. प्रेमी, अम्बुज पटेल व आदित्य सिंह भी शमिल रहे।

ज्ञात हो कि प्रदेश में उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक कुल 1138 मरीज डेंगू से प्रभावित हैं। राज्य की प्रयोगशालाओं से प्राप्त रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है।

प्रदेश के समस्त सरकारी अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा स्थानीय नगर निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रों की साफ-सफाई तथा फागिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

LIVE TV