यूपी में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर पछुआ की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। 10 किमी प्रतिघंटे से चलती ठंडी हवाओं के कारण बीते 24 घंटे में दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान जहां 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, वही दिन के तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे गर्म कपड़े पहनने के बाद भी शीतलहरी से लोग ठिठुरते दिखे। मंगलवार सुबह भी लोग ठिठुरते नजर आए।

हालांकि दिन में खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी रविवार के मुकाबले गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

इस महल में हर रात आते हैं भगवान श्री राम, घटने लगती हैं रहस्यमयी घटनाएँ…
दिन और रात के तापमान में आई गिरावट के साथ ठंडी हवाओं ने दिन में खिली धूप में भी तपिश का एहसास नहीं होने दिया।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा गिरने के साथ ही दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट आने की आशंका जताई है। सोमवार को आद्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

LIVE TV