यूपी के कासगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मारी किसान को गोली, हालत नाजुक

रिपोर्ट:-आयुष भारद्वाज/कासगंज

जनपद कासगंज में बदमाशों के हौशले बुलंद है जिसकी बजह से जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन जनपद में लगातार लूट चोरी हत्या जैसी संगीन बारदातें हो ही जाती है जिसे कासगंज की पुलिस रोकने में असफल हो रही है। ताजा मामला जनपद कासगंज में देखने को मिला है.

जहाँ अपने खेत में पानी लगा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी जिससे किसान गंभीर घायल हो गया। जिसकी सूचना आनन् फानन में पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

किसान को मारी गोली

हालत नाजुक बताई जा रही है। ये पूरा मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सोरों क्षेत्र के गाँव अलीपुर बरवारा का है जहाँ बीरेश नाम का किसान देर शाम अपने खेतो में पानी लगा रहा था तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़ तोड़ गोलिया चला दी जिसमे किसान के पेट में गोली लग गयी। गोली लगते ही किसान  बीरेश खेत में ही गिर गया।

गोलियों की आवज सुनकर आस पास खेतो में काम कर रहे अन्य किसान घटना स्थल की ओर दौड़ लिए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान  को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ  उसकी हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अगर ऐसी ही रही जीडीपी की विकास दर तो बेरोजगारी पर और भी गहराएगा संकट

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली सोरों क्षेत्र के गाँव अलीपुर बरवारा के रहने वाले बीरेश अपने खेत में पानी लगा रहा था तभी उसके परिवार के ही चाचा के लडके कमलेश सहित अन्य लोगो ने गोली मार दी थी जिससे बीरेश के पेट में गोली लगी है।

जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ उसकी हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उसके परिजनों के अनुआर उसके परिवार  के साथ पुराणी रंजिस चल रही है इसी लिए उन्होंने गोली मारकर घायल कर दिया है।

LIVE TV