याहू ईयर इन रिव्यू में ‘पर्सनैलीटी ऑफ द ईयर-2018’ बने मीटू सर्वाइवर्स

नई दिल्ली। वैश्विक प्रौद्यौगिकी कम्पनी-याहू ने मंगलवार को भारत के लिए 2018 ईयर इन रिव्यू (वाईआईआर) की घोषणा की। इस साल भारत के इंटरनेट यूजर्स ने सामुहिक शक्ति के साथ ऐतिहासिक मीटू मूवमेंट को तूल दिया। वाईआईआर के 2018 पर्सनैलीटी ऑफ द ईयर का सम्मान मीटू सर्वाइवर्स को दिया गया, जिन्हांने बेबाकी के साथ एक ऐसे गम्भीर मुद्दे को उठाया, जिसके परिणाम दूरगामी रहे।

याहू

वाईआईआर यह दर्शाता है कि इस साल देश के इंटरनेट यूजर्स को क्या सबसे ज्यादा पसंद रहा है। इसमें सबसे अधिक खबरों में रहे लोगों, महत्वपूर्ण वाकयों और मुद्दों को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो इस साल वायरल हुए और ट्रेंड करते रहे। यह यूजरों के सर्च करने की प्रवृत्ति के साथ इस पर आधारित है कि वे क्या पढ़ना पसंद करते, दूसरों को क्या सुझाव देते और याहू पर क्या सबसे अधिक शेयर करते हैं।

कुंभ के विकास कार्यों से संतुष्ट दिखे नगर विकास मंत्री, बुलंदशहर की घटना को बताया दुखद

वाईआईआर ने पिछले एक दशक से देश के ऑनलाइन ऑडियंस की बढ़ती ताकत के डॉक्युमेंट तैयार किए हैं, जिसमें लोगों की अभिव्यक्ति और ऑनलाइन नए विचार साझा करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है। इस साल बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोशल मीडिया पर बड़ी हैसियत वाले पुरुषों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। उनकी आवाज जनांदोलन में बदल गया।

भारी संख्या में नागरिक और मीडिया का हर हिस्सा महिलाओं के समर्थन में खड़ा हो गया। इसे इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा, सुना और पढ़ा गया।

इस साल के टॉप-10 न्यूजमेकरों में जगह बनाने वाले कुछ लोगों ने चौंका दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर नम्बर-1 स्थान पर हैं। अन्य लोगों में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा हैं, जिन्होंने तीन तलाक और धारा 377 जैसे ऐतिहासिक निर्णय देने के साथ इस सूची में अपनी जगह बना ली।

‘द एक्स फैक्टर’ फिनाले के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं रॉबी विलियम्स

सूची में एक अन्य नाम विदेश मामलों के राज्य मंत्री एम. जे. अकबर का है, जिन्हें यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद त्यागपत्र देना पड़ा।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी की सुर्खियों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ‘कपल’ न्यूजमेकर बना दिया। दो वर्ष से कम उम्र की श्रेणी में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने इस सूची में अपनी जगह बना ली।

मलयालम फिल्म ओरू आदार लव की कलाकार प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारना इंटरनेट पर धमाल साबित हुआ।

इस साल के राजनीतिक कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में एक कर्नाटक का चुनाव था, जो 2018 में सबसे अधिक सर्च किया गया टर्म (वाक्यांश) घोषित किया गया। इस सूची में दूसरे स्थान पर ‘आधार’ सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ का मामला आया, जिसकी तहकीकात हफपोस्ट इंडिया ने की।

इससे पूरे देश में विवाद छिड़ गया और मामला ऑनलाइन ट्रेंड करता रहा। बड़े घोटालों के आरोपी विजय माल्या और नीरव मोदी के नाम भी 2018 में सबसे अधिक सर्च किए गए टर्म की सूची में शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- इन्हीं की गलती है जो करतारपुर आज पाकिस्तान में

रिजर्व बैंक के गवर्नर ऊर्जित पटेल 2018 के फाइनैंस न्यूजमेकरों की सूची में सबसे ऊपर हैं। वे सरकार की अनसुनी कर अपनी बात पर अटल रहे हैं। दूसरे स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी हैं, जिनकी कमाई कथित तौर पर 2018 में प्रति दिन 300 करोड़ रुपये दर्ज की गई। उनके भाई अनिल अम्बानी, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन भी रफाल सौदा विवाद को लेकर इस सूची में आ गए।

इंटरनेट यूजर्स ने बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी को भाव भीनी विदाई देते हुए ऑनलाइन अपना शोक और स्नेह व्यक्त किया। उनका नाम सबसे अधिक सर्च की गई महिला सेलेब्रीटी 2018 की सूची में दर्ज किया गया। यूजर एक अन्य अदाकारा सोनाली बेंद्रे का हौसला बुलंद करते दिखे। कैंसर से जूझती सोनाली ने अपनी आपबीती ऑनलाइन शेयर की है।

गौरतलब है कि सनी लियोने एक बार फिर सबसे अधिक सर्च की गई महिला सेलेब्रीटी रही हैं और उनके बहुत करीब पहुंचने में प्रिया प्रकाश वारियर की कामयाबी भी उल्लेखनीय है।

उमा भारती ने अचानक किया राजनीति से बॉय-बॉय, राम मंदिर निर्माण और गंगा उत्थान बताई वजह

सलमान खान ने साबित कर दिया कि सबसे अधिक सर्च किए गए पुरुष सेलेब्रीटी 2018 के रूप में वे ‘सबसे बड़े बॉस’ हैं। थोड़ा पीछे अमेरिकी गायक और अब ‘नेशनल जीजू’ निक जोनास का स्थान है। सिने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा से मंगनी के बाद निक का नाम इस लिस्ट में तेजी से ऊपर आया। अब दोनों की शादी हो चुकी है।

यूजर्स के लिए हालांकि रणवीर-दीपिका पहली पसंद रहे पर जाह्न्वी कपूर और सारा अली खान जैसी नई कलाकारों के साथ-साथ धाविका हिमा दास को भी भारत के टॉप 10 हार्टथ्रोब में स्थान दिया गया।

नई पीढ़ी के फैशनिस्टा को पीछे छोड़ते हुए मलायका अरोड़ा ने दिखा दिया कि कैसे वे सबसे स्टाइलिश महिला सेलेब्रीटी 2018 बन गई हैं। सिने कलाकार आयुष्मान खुराना ने मूवीज के बाद पोशाकांे में भी अपनी विचित्र पसंदों को जाहिर किया। यूजरों ने इंस्टाग्राम पर उनके बोल्ड, फैशनेबल लुक्स के आधार पर उन्हें 2018 का सबसे स्टाइलिश सेलेब्रीटी बना दिया।

LIVE TV