यहाँ होती है -50 डिग्री की ठंड, लेकिन बचने का तरीका है बेमिसाल…

इन दिनों अपने देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हम सभी सोच रहे हैं कि कब ये ठंड जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में कई ऐसी भी जगहें हैं जहां तापमान माइनस में अर्द्ध शतक मार कर शतक के पास पहुंच जाता है।

आज हम आपको दुनियाभर के 5 ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से किसी जगह का तापमान -89 डिग्री तो कहीं का -69 डिग्री तक पहुंच जाता है।

यहां रिसर्च करने वाले लोगों के अलावा कोई दूसरा इंसान नहीं रहता है। वंडर्स लिस्ट डॉट कॉम की लिस्ट के मुताबिक आप भी जानिए दुनिया के सबसे ठंडे देशों के तापमान के बारे में।

-50 डिग्री की ठंड

धरती का सबसे ठंडा स्थान दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद वोस्तोक, अंटार्कटिका है, लेकिन यह निर्जन है। यहां तापमान -89 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 2013 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उपग्रह से अंटार्कटिका का तापमान -94.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।

21 जुलाई, 1983 में अंटार्कटिका के Vostok station पर अभी तक धरती का सबसे कम तापमान -128.56°F रिकॉर्ड किया गया था। यहां की बर्फ की औसतन मोटाई लगभग 1.6 किलोमीटर है और आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती का 90% साफ पानी यही पर है लेकिन बर्फ के रूप में।

मंदिर में जाते ही आपके साथ होने लगते हैं ये काम, आपको नहीं लगती भनक…

सोवियत रूस द्वारा स्थापित वोस्टोक नामक शोधशाला में 24 अगस्त 1960 को तापमान -88.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आपको शायद यकीन ना हों लेकिन यहां पर एक एटीएम भी है।

आज तक पाए गए 90% उल्कापिंड अंटार्कटिका से आए हैं। धरती पर केवल अंटार्कटिका ही ऐसा महाद्वीप हैं, जहां सांप बिल्कुल भी नहीं पाए जाते हैं।

अंटार्कटिका ही केवल ऐसा महाद्वीप हैं जहां कोई टाइम जोन नहीं हैं। आज तक का सबसे पुराना स्पर्म अंटार्कटिका में मिला है। यह स्पर्म एक कीड़े का है, जो 50 Million साल पुराना है।

LIVE TV