मौसम विभाग ने दी चेतावनी , इन सात राज्यों में भारी बारिश होने कि संभावना…

इस साल भारी बारिश होने कि आशंका काफी बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना हैं कि इन सात राज्यों में भारी बारिश कि चेतावनी दी गई हैं। मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल , ओडिशा , तमिलनाडु साथ ही मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी क्र दिया गया हैं।

 

 

बतादें कि मध्यप्रदेश के भोपाल और सीहोर समेत 29 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र में ढाई लाख और कर्नाटक में 26 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों राज्यों में लोगों की सुरक्षा के लिए एक हजार सैन्यकर्मी तैनात हैं। महाराष्ट्र में एक हफ्ते के भीतर 16 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर आ गई हैं।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर की प्रेस क्लब में वार्ता

दरअसल भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। यहां बारिश के चलते रेलवे पार्सल सर्विस बिल्डिंग गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

वहीं बारिश के कारण कर्नाटक के 15 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है। कृष्णा और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर रेल और सड़क से संपर्क टूट गया है। नौसेना ने 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।मध्यप्रदेश के बेतुल में तप्ती नदी तीन साल में सबसे ऊंची स्तर पर बह रही है, जिससे वह तप्ती मंदिर के अंदर तक आ गई।

 

LIVE TV