मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, केंद्र ने इन चीनी एप्स पर लगाया बैन

केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के पैसे की सुरक्षा और उसके दुरप्रयोग को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश में चल रहे 232 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सरकार का मानना है कि इन ऐप्स से भारत की सुरक्षा और जनता को गलत तरीके से लोन के जाल में फसाया जा रहा है। इससे उनकी मेहनत की कमाई और मोबाइल में मौजूद जरूरी जानकारी का चीन गलत इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। आईटी मंत्रालय ने चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 लोन देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रकार भारत ने चीन के कुल 232 ऐप्स को बैन कर दिया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद रविवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

इससे पहले भारत सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। 54 चीनी ऐप में ब्यूटी कैमरा स्वीट सेल्फी, एचडी सेल्फी कैमरा- इक्वलाइज़र, टेंसेंट, अलीबाबा और गेमिंग कंपनी नेटइज जैसी बड़ी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के ऐप तक शामिल थे। 2020 में भारत द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन ऐप्स को रीब्रांड कर भारत में लॉन्च कर दिया गया था।

LIVE TV