मोदी सरकार का तोहफा, 33 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दो साल का बोनस

मोदी सरकारनई दिल्ली। मोदी सरकार ने करीब 33 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा आज कर दी है। सरकार के इस फैसले से कई लोगों के चेहरे खिल उठने वाले हैं। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने सालाना बोनस की घोषणा कर दी है जो पिछले दो सालों से बकाया था।

मोदी सरकार का तोहफा

इसको लेकर केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2014-15 और 2015-16 का बोनस संशोधित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का ये बोनस दो सालों से बकाया था। वहीं अब इस बोनस को सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा।

LIVE TV