मोदी-योगी पर प्रियंका का हमला, बोलीं- लड़की हूं लड़ सकती हूं…

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के मद्देनजर सियासी जमीन तैयार करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा महोबा पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र की मौदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा,
बुंदेलखंड में खाद की वजह से किसानों की मौत हुई। मैं वहां पहुंची तो मुझे बुंदेलखंड के लोगों के लिए बहुत दुख हुआ।

प्रियंका गांधी ने कहा, हम सरकारी केंद्र में गए तो वह बंद पड़ा था। खाद नहीं मिलती। सिंचाई के लिए पानी नहीं है। आवारा पशुओं की समस्या छत्तीसगढ़ में भी थी। लेकिन बघेल जी की सरकार की नीयत ठीक थी। उन्होंने उपाय किया। लेकिन यूपी सरकार ने कुछ नहीं किया। लॉकडाउन में लोगों को पैदल चलाया। कांग्रेस ने बस भेजी तो उसे चलने नहीं दिया। आज इनकी रैलियों में सरकारी बसें लगाई जा रही हैं। जब लोग पैदल चल रहे थे तब इनकी बसें कहां थीं? हमारी सरकार आएगी तो किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री के मित्रों की आय प्रतिदिन 10 हजार करोड़ है और किसानों की आय 27 रुपये प्रतिदिन है। लेकिन ये आपके लिए कुछ नहीं कर रहे। प्रधानमंत्री अपनी जहाज से बुंदेलखंड आए थे। वह जहाज 8000 करोड़ का है। वे खुद जहाज में चलते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। मोदी जी ने नोएडा में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। और इनके नेता चीन का फोटो लगाकर शेयर कर रहे थे। ये झूठा प्रचार भी करते हैं। जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं समझते। जो चुनाव जीते उससे जवाब मांगिए। अगर वह अपना वादा पूरा न करे तो उसे हराइए। अपनी शक्ति को पहचानिए। जवाब मांगिए।

LIVE TV