मोदी को पसंद मिनी स्कर्ट वाली लड़कियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा कई मामलों में खास रही। यहां एनएसजी से लेकर आतंकवाद तक के मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस मोदी के समर्थन में दिखी। लेकिन अमेरिका में मोदी ने कुछ ऐसा भी कह दिया, जिसका अंदाजा किसी भारतीय ने भी नहीं लगाया होगा।

पहली नजर में यह वीडियो देखकर आपको भी ऐसा ही लगेगा। लेकिन गौर से समझने पर इसके मायने समझ आएंगे। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज के दौर में लड़कियां मिनी स्कर्ट और फैशनेबल पर्स लेकर चलती हैं। लेकिन भारत में यह सब सदियों पुरानी बात है। कोणार्क के सूर्य मंदिर में दो हजार साल पहले उस समय के कलाकारों ने आज की मॉडर्न लड़कियों जैसी मूर्तियां बनाई हैं।’

सोशल मीडिया पर मोदी का यह वीडियो वायरल हो गया और तमाम ट्विटराती इस पर अपनी राय देने पर जुट गए।

ट्विटराती मलय देसाई ने लिखा, ‘हां, मतलब अगर भारत में स्कर्ट वाली महिलाओं को दीवार में चुन दिया जाए तो वह सुरक्षित हैं।’

Hmm, matlab women in India are safe in a skirt only if they are engraved in stone. K. @ANI_news

अतुल अग्रवाल ने लिखा, ‘जब मोदी कोणार्क मंदिर में गए होंगे, तो शायद वहां महिलाओं की प्रतिमाओं ने स्कर्ट पहनी होगी और पर्स भी टांगा होगा। बहुत कन्फ्यूजन है।’

https://twitter.com/Aga_Atul/status/740078938655850496?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसे एक के बाद एक तमाम ट्विट सोशल मीडिया पर हलचल मचाने लगे। पहली नजर में प्रधानमंत्री का यह बयान विवादित भी लगता है। लेकिन मोदी के इस बयान के मायने कुछ अलग थे। उन्‍होंने प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर की उन आकृतियों का जिक्र जरूर किया था, जिनमें महिलाएं कम कपड़ों में दिखती हैं। लेकिन मोदी इसके जरिए सिर्फ यह बता रहे थे कि भारत की सभ्‍यता 2000 साल पहले भी कितनी आधुनिक थी।

कोणार्क मंदिर प्राचीन भारतीय सभ्‍यता को दर्शाता है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का जीता-जागता नमूना है। मोदी ने इसी बात पर अपना बयान भी दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे दूसरी तरह से वायरल कर दिया।

LIVE TV