मोदी और शाह को नकार रही गुजरात की जनता

मोदीलखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि देवरिया की खाट सभा पर कुछ भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा खबरिया चैनलों पर हाय तौबा मचाने वाले क्या शर्म करेंगे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में ढाई मिनट भी नहीं बोल पाये और उनकी सभा में कुर्सियां तक चलीं और वह सिर्फ अपने बनाए मुख्यमंत्री का चेहरा देखते रह गये। इससे साफ होता है कि गुजरात की जनता अब मोदी और शाह को पूरी तरह नकार रही है।

प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज जारी बयान में कहा कि क्या किसी भी पार्टी की रैली या जनसभा की समाप्ति के बाद जनता झण्डा, बैनर और बांस नहीं ले जाती है और उनका उपयोग नहीं करती है? त्रिपाठी ने कहा कि किसानों का अपमान और थैलीशाहों को प्रणाम, भाजपा की संस्कृति बनती जा रही है। त्रिपाठी ने कहा कि रेल का सफर करने वालों के अच्छे दिन आ गये हैं? क्योंकि रेल किराया बढ़ाकर हवाईजहाज के किराये के बराबर कर दिया गया है। उन्होने कहा कि इस बढ़ाये गये रेल किराये को अविलम्ब वापस करने की मांग करता हूं। और अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। मोदी जी जनता को धोखा दे रहे हैं।

LIVE TV