अदरक वाला मैंगो शेक बनाएगा आपको हेल्दी

गर्मियों में मैंगो शेक पीना आम बात हो गई है. इसलिए आज हम आपको मैंगो अदरक शेक बनाना बताएंगे . मैंगो अदरक शेक बनाने की विधि जानने से पहले जानिए ये आपके सेहत के लिए कितना ख़ास है. अगर आप इस मैंगो शेक को 3-4 हफ्तों तक रोज पिएंगे तो आपका दिमाग और लिवर स्‍वस्‍थ बना रहेगा.

मैंगो अदरक शेक

सामग्री

225ml- ताजा आम का जूस

50ml- गाय का दूध

एक चम्‍मच ताज़ा अदरक का जूस

चीनी- स्वादानुसार

मैंगो अदरक शेक बनाने की विधि

एक मिक्‍सी में इन सभी चीज़ों को डाल कर 3-4 बार फेंट लीजिये।

फिर इसे सर्व कीजिए।

LIVE TV