पाकिस्तानी झंडा जलाना हर हिन्दुतानी का कर्तव्य : भाजपा नेता

मेयर इंद्रजीत आर्यरिपोर्टर: धर्मेन्द्र सिंह    

आगरा: सीमा पर आए दिन सीजफायर का उल्लंघन और लगातार होते आतंकी हमले भारत-पाकिस्तान के बीच बने विवाद की मुख्य जड़ है। इस कारण भारतीयों में भी पाकिस्तानियों के खिलाफ आक्रोश देखा जाता है। इन कारणों से जहां दोनों पड़ोसी देशों के बीच दूरियों की खाही बढ़ती चली जा रही है, वहीं आगरा में बीजेपी के मेयर इंद्रजीत आर्य ने एक अजीबो-गरीब बयान देकर इस विवाद को और भी बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े:-योगी राज में महिलाओं की आवाज हुई और भी बुलंद, बस डायल करना होगा 181

बीजेपी के मेयर इंद्रजीत आर्य आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हर हिन्दुस्तानी को अपने त्यौहार होली, दीवाली और किसी भी प्रकार के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान का झंडा जलाना चाहिए।

मेयर ने कहा भारतीय सेना सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, ऐसे में यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पाकिस्तानी झंडा जलाये। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को अपने बच्चों तक को यह सिखाने की सलाह दे डाली।

यह भी पढ़े:-किसान से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, रिपोर्ट दर्ज

आर्या ने कहा कि सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि हर फंक्शन और खुशी के समय पाकिस्तान का झंडा जलाना चाहिए इससे भारत में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोग बेनकाब हो जाएंगे और ये पाकिस्तान के मुंह पर एक तमाचा होगा।

LIVE TV