केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की हालत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर लाई जा रही दिल्ली

मेनका गांधीलखनऊ। महिला एवं बाल विकास मंत्री और यूपी से पीलीभीत की सांसद मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाना पड़ा है।

ख़बरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री मेनका को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

वही डॉक्टरों ने बताया कि मेनका गांधी के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है। जिस कारण उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जहां उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल रवाना किया जाएगा।

गौरतलब है की केंद्रीय मंत्री मेनका दो दिनों के दौरे पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंची थी।

मेनका गांधी ने पीलीभीत पहुंचकर कई बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली थी।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेनका दिमागी बुखार से निजाद दिलाने वाले एक टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने गई थी, जहां अचानक उनका स्वस्थ्य बिगड़ गया और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

LIVE TV