मुलायम सिंह यादव की समधन को मिला भिड़ने का अंजाम? नगर आयुक्त ने तत्काल किया निलंबित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को निलंबित किया जाएगा। जिसके लिए नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिवेदी ने शासन को पत्र लिख ज्ञापन सौंपा है। बीते दिन यानी बुधवार को देर शाम तक बैठक चली। जिसमें नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की अंबी बिष्ट से कहा सुनी हुई। इसके ध्यान में रख नगर आयुक्त ने शासन को पत्र लिख भेजा। बता दें कि इसके चलते अंबी बिष्ट को जोनल अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। खबर ह भी है कि उनके कुर्सी छोड़ने के कुछ ही देर बाद प्रज्ञा सिंह को इस पद पर चयनित कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार बीते दिन अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त की बैठक चल रही थी। इस बैठक में सफाईटैक्स समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जा रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर अंबी बिष्ट से नगर आयुक्त नाराज हो गए जिसके चलते उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा गया। इससे दोनों में काफी देर तक कहा सुनी चलती रही। जिसके बाद नगर आयुक्त ने कलम चलाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। वहीं अपने तर्क में बताया कि उन्होंने अपने काम में लापरवाही व आदेशों का पालन न करने के चलते अंबी बिष्ट को निलंबित किया गया है। नगर आुक्त के द्वारा शासन को भेजे गए पत्र में भी यही तर्क दिया गया है।

LIVE TV