मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें अखिलेश यादव

मुख्यमंत्रीलखनऊ। समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश सरकार के बीच मचे घमासान मामले में भारतीय जनता पार्टी ने तमाम सवाल खडे़ करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आजाद भारत का सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए करार दिया है। साथ ही पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पे्रसवार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश सरकार का हाई वोल्टेज ड्रामा आज सड़क पर आ गया हैं और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। खुलेआम समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ‘‘सड़क पर उतर कर आग लगाने की धमकी‘‘ देकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ललकार रहे है। सत्ता और स्वार्थ की लड़ाई में सरकार के संरक्षण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अराजकता पर उतारू है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी आप के पास तो गृह मंत्रालय भी है। कानून व्यवस्था, तोड़ने वालों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।

मौर्य ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों में सत्ता के लिए वर्चस्व की लड़ाई में जीता कोई भी हो हारा लोकतंत्र है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पद की संवैधानिक मार्यादा को तार-तार, और पद की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है। आपने बाहरी व्यक्ति को मंत्रिमण्डल के परिवर्तन में भूमिका को बताकर संविधान और ईश्वर को साक्षी मानकर ली गई शपथ की मर्यादा को तोडने का काम किया है। यदि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति स्वयं विवेक से र्निणय नही कर सकता तो वह उस पद का दायित्व निवर्हन के काबिल नहीं है। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव आजाद भारत के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि मुख्यमंत्री तत्काल विधानसभा भंग कर चुनाव कराये या पद से इस्तीफा दें।

LIVE TV