नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के प्रमुख अभी तक तो दूसरे राजनीतिक दल और नेताओं पर ही इल्जाम लगाते थे। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कोई भी हो आप प्रमुख ने किसी को नहीं छोड़ा। हद तो तब हो गई जब रविवार के दिन मीडिया पर भड़के केजरीवाल और महिला पत्रकार को बोला दलाल।
ऐसा पहली बार नहीं जब इन्होंने मीडिया के खिलाफ जहर उगला। इससे पहले भी कई बार केजरीवाल ने मीडिया पर गुस्सा उतार चुके हैं। हाल ही में एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक आप पार्टी की हार को केजरीवाल सह नहीं पाए। पंजाब चुनाव पर हुए सर्वे में आप तीसरे स्थान पर रही। इस सर्वे के अनुसार भाजपा प्रथम स्थान पर रही।
इस नतीजे पर तिलमिलाए केजरीवाल ने मीडिया को दलाल कह डाला। उन्होंने इल्जाम लगाते हुए फेड और फेक न्यूज की बात कही। न केवल केजरीवाल बल्कि पार्टी के सदस्य आशुतोष ने भी ट्वीट कर पत्रकारों पर सवाल उठाया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘पत्रकार की खाल में दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया कि इन्हें बेनकाब किया जाए। इनका नाम लेकर इनकी पोल खोली जाए। बगैर पैसे लिए इस तरह का सर्वे के ऐसे नतीजे संभव नहीं है, यह बेशर्मी की हद है।
बता दें यह सर्वे न्यूज 24 नामक चैनल के द्वारा प्रसारित हुआ था। इस सर्वे के मुताबिक आप पार्टी को महज 14 से 19 सीट ही नसीब होगी।
क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?(1/2) pic.twitter.com/zYWJeD6T9J
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का(2/2) pic.twitter.com/gZfbEWGkCY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
अपने मालिकों के सामने सिर झुकाकर सच को झूठ और झूठ को सच लिखने और दिखाने वाले पत्रकार को क्या कहा जाये ? दलाल या पत्रकार !!
— ashutosh (@ashutosh83B) January 30, 2017