माउंट किलिमंजारो फतह करने पर देवयानी का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – हेमकान्त नौटियाल

उत्तरकाशी : अफ्रीका स्थित माउंट किलिमंजारो पर्वत फतह करने पर उत्तरकाशी के मुखवा गांव की रहने वाली देवयानी सेमवाल का बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हालांकि देश मे राजकीय शोक के बावजूद भी इस सम्मान समारोह के काफिले में तिरंगे को फहराया गया |

माउंट किलिमंजारो फतह करने पर देवयानी का हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड की एक और बेटी देवयानी सेमवाल ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह करके अपना और देश का नाम रोशन किया है।. उत्तरकाशी के गंगोत्री रावल मुखवा गांव की बेटी देवयानी सेमवाल ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर देश व उत्तराखंड उत्तरकाशी का नाम रोशन किया।

माउंट किलिमंजारो फतह करने पर देवयानी का हुआ भव्य स्वागत

एंजेलीना जोली एक बार फिर विवादों में, कहा-समाज अधिकार मांगने वाली महिलाओं को मानती हैं ‘धूर्त’

बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण माने जाने वाली चोटी पर पहुंच कर तिरंगा फहराया । इस कामयाबी से उत्साहित देवयानी ने कहा की उनके अभियान का दूसरा लक्ष्य यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत एल्ब्रुस है।

उन्होंने 24 जुलाई की सुबह 7 बजे दक्षिण अफ्रीका की  5895 मीटर ऊंची चोटी किलिमंजारो तक पहुचने मे सफलता हासिल की।

बिहार : दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर बदमाशों ने डॉक्टर को गोली से उड़ाया

वंही अपनी बेटी कि सफ़लता से गदगद देवयानी के पिता ने कहा कि वह अपनी बेटी की सफलता से बेहद खुश है| भगवान ऐसी बेटी सभी को दे बता दें|

देश का नाम रोशन करने वाली देवयानी के पिता उत्तरकाशी कोर्ट में वकील है और गंगोत्री मंदिर के रावल है|

LIVE TV