यह है यूपी में मोदी का ब्राह्मण चेहरा, जानिए इसके बारे में…

महेंद्र नाथ पाण्डेयलखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की छवि बेहद संघर्षशील नेता की है। उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय यूपी में पार्टी के लंबे समय से सक्रिय सदस्य रहे हैं। सूबे में 58 वर्षीय पांडेय भाजपा के ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। छात्र जीवन से ही वह आरएसएस से जुड़े रहने के साथ समाज सेवा में सक्रिय रहे। पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके पांडे पहली बार 1991 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वह उत्तर प्रदेश सरकार में 1997 में आवास एवं शहरी विकास विभाग के राज्यमंत्री भी रहे हैं।

गाजीपुर के हैं  मूल निवासी

गाजीपुर (सैदपुर) के पखनपुर गांव के मूल निवासी डॉ. पाण्डेय (15 अक्टूबर 1957 को जन्म) वाराणसी के विनायका के सरस्वती नगर में निवास करते हैं। एमए, पीएचडी के साथ ही मास्टर आफ जर्नलिज्म की भी डिग्री उन्होंने हासिल की। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है।

छात्रराजनीती में रहे सक्रिय  

 

छात्र जीवन से ही महेंद्र नाथ पाण्डेय आरएसएस से जुड़े रहने के साथ समाज सेवा में सक्रिय रहे। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में वह 1973 में अध्यक्ष चुने गए। इसी कड़ी में वह 1978 में बीएचयू के महामंत्री बने।

1991 में बने विधायक 

पहली बार वर्ष 1991 में वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने। भाजपा सरकार में डॉ. पाण्डेय नगर आवास राज्य मंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रदेश में वे पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। भाजपा के संगठन में उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री का पदभार सौंपा।

 

 

 

LIVE TV