रातभर हुआ गैंगरेप, बचने के लिए लगाई बालकनी से छलांग

दुष्कर्मनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पांच लोगों ने एक नेपाली मूल की महिला से दुष्कर्म किया, जिसमें से एक महिला का परिचित भी था। महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि यह घटना 5:30 बजे सुबह पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुई।

उन्होंने कहा, “महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आई थी, जो आरोपियों में शामिल था।”

पीड़िता ने बताया, “आरोपी बाद में अपने चार दोस्तों के साथ शामिल हो गया और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया और पहली मंजिल की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की।”

यादव ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पांडवनगर पुलिस स्टेशन में फोन किया था कि एक इमारत की पहली मंजिल से कूद कर एक महिला घायल हो गई है।

पीड़िता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पैर में मामूली चोटे आईं थी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान नवीन देशमुख, प्रतीक कुमार, विकास मेहरा, सर्वजीत और लक्ष्य के रूप में हुई है। 28 वर्षीय नेपाली मूल की पीड़िता परिवार के साथ मुनिरका में रहती है। उसके दो बच्चे हैं। पांडव नगर में रहने वाले नवीन देशमुख की उससे जान-पहचान थी। जिसमें एक नोएडा में कॉल सेंटर में काम करता है और दूसरा एक निजी फर्म में।

हालांकि, यादव ने कहा कि पुलिस पीड़िता के बयान को सत्यापित करने की कोशिश कर रही है जो पहली नजर में विरोधाभाषी पाया गया है और यह भी पाया गया कि महिला कुछ अनैतिक गतिविधियों में भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

LIVE TV