महिला पर लगाया बच्चा चोरी का आरोप, फिर भीड़ ख़ुद बन गई कानून, सरेराह कि पिटाई !   

मध्य-प्रदेश : एक महिला जो शायद हो सकता है अपने किसी काम से जा रही हो या कुछ कर रही हो नहीं पता | ये तक कहा जा रहा कि शायद वो महिला मानसिक रूप से बीमार भी है |

अब आश्वासन ये दिया जा रहा है कि किसी भी निर्दोष पर ऐसा जुल्म हुआ तो कानून अपना काम करेगा | अब पुलिस ने तो ये बात कह कर पल्ला झाड़ लिया |

अब बताते हैं पूरी घटना, दरअसल, मामल मध्यप्रदेश के सागर का है | जहाँ एक महिला की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी | क्योंकि आरोप है कि महिला दो बच्चों को चुराने आई थी | और लोगों ने उसे पकड़ लिया | जबरस्त पिटाई की | बाद में भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया |

जानकारी के मुताबिक सागर रेलवे स्टेशन के पास जब लोगों ने महिला को देखा तो उन्होंने उसे बच्चा चोरनी समझ लिया | इसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया |

महिला के साथ सरेराह धक्का-मुक्की हुई, मारपीट हुई | नाराजगी इतनी बढ़ती गई कि भीड़ में से ही कुछ लोगों ने उस बेसहारा महिला पर अपना जोर दिखाते हुए ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बारिश कर दी |

रात के अंधेरे में बच्चा चोरनी समझकर गुस्साए लोग महिला को पीटते रहे और वीडियो बनाते रहे लेकिन सभी के अन्दर दया शायद वहां से हर एक के अन्दर से गायब थी |

 

WHO ने कही ये बड़ी बात- ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट से भी हो सकता है आपको कैंसर’ !

 

भीड़ खुद ही महिला को घसीटते हुई थाने ले जाने लगी| लेकिन शुक्र हो पुलिस का | पुलिस को इस मामले की खबर लगी और मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से महिला को छुड़ाकर थाने ले गई | इस बीच पुलिस को कुछ लोगों ने महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात बताई |

गौरतलब है, अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की पिटाई कर दी थी | यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी |

यहां कांग्रेस के जिला महामंत्री धर्मेद्र शुक्ला, जनपद सदस्य रामू सिंह लांजीवार और आदिवासी कोरकू समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर गुरुवार (25 जुलाई) की देर रात केसिया ग्राम से अपनी कार से घर लौट रहे थे |

इस दौरान ग्राम नवल सिग ढाना रोड पर झाड़ियां पड़ी हुई थीं | बीच रास्ते में झाड़ियां पड़ी देखकर तीनों घबरा गए और अपनी कार को वापस गांव की ओर ले जाने लगे |

इस बीच, वापस होती कार को देखकर ग्रामीणों ने उनके बच्चा चोर होने के शक में उन पर हमला कर दिया | ग्रामीणों के हमले से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों नेताओं को भी चोटें आई थीं |

 

LIVE TV