महाराष्ट्र में कर्जमाफी पर नया पेंच, इस बड़ी शर्त के साथ आएंगे किसानों के अच्छे दिन

महाराष्ट्र-में-कर्जमाफीमुंबई| महाराष्ट्र में कर्जमाफी की घोषणा के बाद सरकार लगातार माथापच्ची में लगी हुई है। सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती है कि इस योजना का लाभ सिर्फ जरूरतमंद किसानों को ही मिले। इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कुछ शर्तों का खुलासा किया है।

फडनवीस ने कहा है किसनों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाएगी जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कर्ज माफी योजना का फायदा केवल जरूरतमंद किसानों को ही मिले।

महाराष्ट्र में कर्जमाफी

कि राज्य सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से यह सुनिश्चित करेगी कि उसकी कर्ज माफी योजना का फायदा केवल जरूरतमंद किसानों को ही मिले।

उन्होंने वर्ष 2008 में केंद्र सरकार की तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा कर्जमाफी के बाद महाराष्ट्र में हुए बड़े घोटाले का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ मुश्किलों में घिरे किसानों को नहीं मिल सका था।

फडनवीस ने कहा कि जिन किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, जो पेशेवर हैं या सरकारी कर्मचारी हैं और खेती भी कर रहे हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्जमाफी की घोषणा से अब कर्ज तले दबे राज्य पर और दबाव पड़ेगा क्योंकि इसकी खातिर उनकी सरकार को 25,000 करोड़ रुपये या इससे अधिक राशि की जरूरत होगी।

 

LIVE TV