महज 7 आमों की सुरक्षा के लिए लगाए गए 3 गार्ड और 7 कुत्ते, जानिए क्या है खासियत

आम की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आम बाग के मालिक को 3 गार्ड और 9 कुत्ते लगाने पड़े हैं। यह आम भी बहुत खास है। मूलतः जापान में होने वाले इस आम का नाम मियाजाकी है। इसे सूर्य के अंडे के रूप में भी जाना जाता है। यह किस्म दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रिय बाजार में 2.70 लाख रुपए प्रति किलो है।

किसान दंपत्ति संकल्प और रानी परिहार तीन साल पहले जबलपुर में अपने बगीचे में इस आम के 2 पौधे लाए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रानी ने बताया कि वह पौधे खरीदने के लिए चैन्ने जा रहे थे तभी ट्रेन में उन्हें किसी ने यह पौधा दिया और बच्चों की तरह इसे पालने और सेवा करने के लिए कहा। उस समय उन्हें किस्म के बारे में भी जानकारी नहीं थी बस किसी के कहने पर उन्होंने इसे रोप दिया। जब पिछले साल इस पेड़ में फल आए तो उन्हें कीमत का पता चला।

जब लोगों को चला पता तो बोल दिया हमला

रानी बताती है कि जब आम की चर्चा लोगों में हुई तो चोरों ने बाग में हमला बोल दिया। दो आम और पेड़ की डालियां तक वह चुरा ले गए। लेकिन किस तरह वह पेड़ बचाने में कामयाब हो गयी। इसके बाद ही पेड़ की सुरक्षा के लिए यह प्रबंध किया गया।

LIVE TV