मसूरी में खालसा एड संगठन ने देर शाम धूमधाम से मनाई बैसाखी, पगड़ी बांधकर किया सम्मान

रिपोर्टर – सुनील सोनकर , मसूरी    

खालसा एड संगठन ने पहाडों की रानी मसूरी में शनिवार को देर शाम स्थानीय लोगो और पर्यटकों के साथ धूमधाम के साथ बैसाखी का पर्व मनाया. इस मौके पर संगठन के लोगो ने लोगो को पगडी बांधकर लोगो को सिख धर्म के बारे में जागरूक किया.

वही सभी को भाईचारे का संदेष देते हुए कहा कि सिख धर्म कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही करता. वह सभी को एक समान मानता है. क्योकि मानवता पहले है धर्म बाद में।

बैसाखी

पगड़ी बांधने के बाद लोगो में खुशी थी वह उनके द्वारा खालसा एड के सदस्य का धन्यवाद देते हुए कहा कि सिर पर पगड़ी बांधने के बाद वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

खालसा एड के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि खालसा एड पूरी मानव जाति को एक मानता है। खालसा सहायता भारत एक मानवीय राहत संगठन है, जो निस्वार्थ सेवा और गैर-भेदभाव के सिख सिद्धांतों पर स्थापित है।

ये क्या… भाजपा विधायक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कर दिया ये विवादित बयान

उन्होंने कहा कि पगड़ी बांधने के दौरान, वे सिख विरासत और पगड़ियों को संस्कृति से अवगत कराते हैं।

स्थानीय निवासी अनिल सिंह और तनमीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वभौमिकता और मानवता के संदेश का प्रचार करने के लिए इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों और अन्य राष्ट्रीयताओं में सिख धर्म और उसके विश्वास के बारे में जागरूकता फैलाना है।

LIVE TV